फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devendra Negi became the president of Kullu LPG Distributor Association

Kullu News: देवेंद्र नेगी बने कुल्लू एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष

Wed, 26 Mar 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Mar 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Devendra Negi became the president of Kullu LPG Distributor Association
सरवरी में हुई बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू जिला एलपीजी वितरक संघ की नई कार्यकारिणी मंगलवार को घोषित की गई। कार्यकारिणी जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी होटल में आयोजित एक बैठक के दौरान घोषित की गई। कार्यकारिणी में उझी घाटी के बड़ाग्रां निवासी देवेंद्र नेगी को सर्वसम्मति से संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। देवेंद्र नेगी मनाली गैस एजेंसी में कई दशकों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
कार्यकारिणी की घोषणा में अध्यक्ष देवेंद्र नेगी के साथ-साथ संयोजक के पद पर राम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललिता वत्स, उपेंद्र कांत मिश्रा को बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर शारदा कटोच, कोषाध्यक्ष नीतीश उपाध्याय को बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सचिव के पद की जिम्मेदारी टीना देवी को सौंपी गई। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अवैध गैस िसिलिंडर विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी समय में सभी वितरकों की एक सामान्य बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed