फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Srishti Narayan went on Banjar tour

Kullu News: बंजार दौरे पर निकले देव सृष्टि नारायण

Fri, 14 Jun 2024 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Dev Srishti Narayan went on Banjar tour
फोटो सहित....
विज्ञापन

आठ साल बाद शुरू हुआ साप्ताहिक दौरा, करशाला बाग में पहला पड़ाव
बंजार के खंडराघी के साथ कई गांवों में जाकर देवता देंगे लोगों को आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी के अधिष्ठाता देव सृष्टि नारायण करशाला आठ साल बाद बंजार दौरे में जा रहे हैं। शुक्रवार को देवता का पहला पड़ाव शुरू हुआ है। आषाढ़ संक्रांति के मौके पर सुबह के समय देवता की परंपरानुसार पूजा की गई। इसके बाद देवता के रथ को मुख्य कारकूनों ने मुख-मोहरे से सजाया। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे के आसपास देवता ढोल नगाड़ों की थाप पर देवालय से बाहर निकले और अपने पहले पड़ाव के लिए रवाना हुए। देवता का पहला पड़ाव करशाला बाग में हुआ। शनिवार सुबह यहां से रवाना होकर शुश, जलोड़ी दर्रा से बंजार घाटी में प्रवेश करेंगे। देवता के इस दौरे को लेकर कारकूनों और देवलुओं में खासा उत्साह है।

देवता के कारदार इंद्र सिंह ठाकुर, मस्त राम ठाकुर, पदम कटोच, देवी राम, पुजारी पथर सिंह और दरोगा ध्यान सिंह, कुमार ठाकुर, गगन साहसी, रमेश कुमार, प्रताप सिंह और अमर सिंह ने कहा कि देवता के दौरे में करशाला गांव के साथ सुहल, दरकू, कुआ, कुठेड़, कनशेल और शिलीहार के समस्त हारियान भाग ले रहे हैं। लाव लश्कर के साथ बंजार दौरे पर निकले देवता 15 जून शाम को चौहणी के खंडराघी गांव में पहुंचेंगे। यहां रुकने के बाद देवता बंजार के कई अन्य गांवों में जाकर लोगों को सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। कारदार इंद्र सिंह और कुमार ठाकुर ने कहा कि देवता लगभग एक सप्ताह के दौरे पर रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed