फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Khudijal leaves for Aani with Lav Lashkar

Kullu News: लाव लश्कर के साथ आनी रवाना हुए देव खुडीजल

Sat, 26 Oct 2024 04:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Dev Khudijal leaves for Aani with Lav Lashkar
सिर्फ रामपुर संस्करण के लिए........
विज्ञापन

कुल्लू। देवता खुडीजल शनिवार शाम करीब 4:15 बजे अपने देवालय देहुरी से आनी के तेशन गांव के लिए रवाना हो गए हैं। ढोल, नगाड़ों, करनाल और शहनाई की स्वरलहरियों की मधुर ध्वनि के साथ निकले देवता खुडीजल का रात्रि ठहराव जैबाग गांव में हुआ है। यहां महिलाओं ने धूपबत्ती जलाकर स्वागत किया। रविवार सुबह देवता जैबाग गांव से 30 किलोमीटर का पैदल सफर कर तेशन पहुंचेंगे। तेशन गांव में स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार ने देवता खुडीजल और देवता व्यास ऋषि को देउली के लिए निमंत्रण दिया है। कारदार शेर सिंह और पुजारी पूर्ण शर्मा ने कहा कि शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद देवता के रथ को सोने-चांदी के आभूषणों से सजाया गया। देवता व्यास ऋषि 27 अक्तूबर को अपने देवालय कुईंर से गाजे-बाजे के साथ निकलेंगे। दोनों देवताओं के साथ सैकड़ों देवलू भाग लेंगे। कारदार शेर सिंह, व्यास ऋषि के कारदार इंद्र सिंह और सचिव ठाकुर दास वर्मा ने दोनों देवताओं के हारियान क्षेत्र के लोगों से देवता के दौरे में शिरकत करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed