फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Jagatham Rishi took royal bath in Rudranag.

Kullu News: रुद्रनाग में देव जगथम ऋषि ने किया शाही स्नान

Sat, 10 Aug 2024 10:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Dev Jagatham Rishi took royal bath in Rudranag.
म​णिकर्ण घाटी के रूद्रनाग में शा​ही स्नान करते देवता जगथम ऋ​षि।
कुल्लू। सैंज घाटी के बागीशियाड़ी के देवता जगथम ऋषि ने मणिकर्ण घाटी के रुद्रनाग में शाही स्नान किया। इस दिव्य नजारे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं और हारियानों ने भी आस्था की डुबकी लगाई। रुद्रनाग में देवता के शाही स्नान के दौरान सारा माहौल वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

देवता कुछ दिन पहले शाही स्नान के लिए निकले थे। अलग-अलग पड़ाव से देव रुद्रनाग पहुंचे। देवविधि के साथ सबसे पहले कारकून शाही स्नान करवाने के लिए तैयार हुए। इसके बाद देवता जगथम ऋषि को रुद्रनाग में बहते हुए झरने के पास लाया गया। कारकूनों ने देवता को शाही स्नान करवाया।
विज्ञापन

देवता के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। देवता के कारदार दीप चंद ठाकुर ने कहा कि देवता जगथम ऋषि ने शाही स्नान का आदेश दिया था। इसके बाद देवता को शाही स्नान करवाया गया। देवता का देवालय पहुंचने पर हारियानों की ओर से फूलमालाओं के साथ स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed