फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   dev fesitval

माता दोचा मोचा ने घर-घर जाकर दिया आशीर्वाद

Tue, 17 May 2016 05:59 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Tue, 17 May 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
dev fesitval
मनाली के गजां गांव में माता दोचा-मोचा परिक्रमा करती हुई। - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू-मनाली वामतट पर बसे गजां गांव में राज परिवार की कुलदेवी माता दोचा-मोचा के सम्मान में काहिका उत्सव को परंपरागत देव नियमों अनुसार मनाया गया। इस अवसर पर माता ने घर-घर जाकर रथ में विराजमान होकर हारियानों को दर्शन दिए। मंगलवार को ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों की देवधुनों की थाप के साथ माता ने गजां गांव की परिक्रमा की। इस दौरान गांव की महिलाओं ने कुल्लवी परिधानों में सजधज कर धूप जलाकर और फूलों को भेंट स्वरूप चढ़ाकर माता का स्वागत किया।

विज्ञापन


सोमवार को माता ने अपने पुरातन मंदिर गजां में ठहराव किया। इस दौरान हारियानों ने जगराते का आयोजन भी किया। यहां पर देवलुओं और ग्रामीणों ने जगराते में पूजा पाठ किया। देवी के कारदार प्रेम चंद ने बताया कि गजांवासियों ने काहिका को मेले बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को माता की गांव परिक्रमा के दौरान हारियानों द्वारा अपने-अपने घरों में देव पूछ भी डाली गई। जिसमें माता ने अपने गूर के माध्यम से हारियानों को देव कार्य करने के आदेश भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed