फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Despite winning the battle for the tunnel, Sojha village lost.Despite winning the battle for the tunnel, Sojha village lost.

Kullu News: टनल की लड़ाई जीतकर भी हार गया सोझा गांव

Sun, 28 Sep 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 28 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Despite winning the battle for the tunnel, Sojha village lost.Despite winning the battle for the tunnel, Sojha village lost.
भूस्खलन से गांव की नींव हिली, 14 घरों में आईं दरारें, चार करने पड़े खाली
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संस्कृति और पर्यावरण बचाने के लिए मोड़ दी थी जलोड़ी टनल की दिशा
गौरीशंकर
कुल्लू। जिस सोझा गांव ने अपनी पहचान, संस्कृति और पर्यावरण बचाने के लिए जलोड़ी टनल की दिशा मोड़ दी थी, आज वही गांव धरती की दरारों में फंसता जा रहा है। भूस्खलन और नाले के कटाव से गांव की नींव चरमराने लगी है।
14 घरों में दरारें आ गई हैं। चार घर खाली करने पड़े हैं। एक समय जिसे जीत कहा गया था, अब वह लड़ाई असहाय पलायन में बदलती दिख रही है। लोग कहते हैं कि सोझा गांव के नीचे का हिस्सा खिसक रहा है। गांव के पीछे भी दरारें आई हैं। पूरा गांव खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन

प्रभावितों ने कहा कि वे अपने गांव की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए जलोड़ी टनल की अलाइनमेंट बदलने में कामयाब हुए थे लेकिन प्राकृतिक आपदा ने गांव को जकड़ लिया है। लोग अब घर छोड़ने पर मजबूर हैं। प्रभावित टेक सिंह ठाकुर और टेक सिंह ने कहा कि घरों में घरों में दरारें आई हैं। सोझा वैली टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि गांव के नीचे नाले से कटाव हो रहा है। इस कारण क्षेत्र खिसक रहा है। सोझा गांव के घरों में दरारें आ चुकी हैं। आने वाले समय में भी गांव को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सोझा गांव के घरों में दरारें आई हैं। चार घर खाली किए गए हैं। अन्य घर भी खतरे में हैं। भू वैज्ञानिक सर्वे करने की सिफारिश की गई है जिससे वैज्ञानिक तकनीक से गांव को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासनिक तौर पर पुनर्वास का कार्य किया जा रहा है। - पंकज शर्मा, उपमंडल अधिकारी बंजार

--

पर्यटकों को भी भाता है देवदार के जंगलों से घिरा सोझा गांव
एनएच-305 में घियागी और जलोड़ीपास के बीच एक सुंदर स्थल सोझा है। यह पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। सदियों पुराना गांव देवदार के घने जंगलों से घिरा होने के कारण पर्यटकों को खूब भा रहा है। जलोड़ी पास से पांच किलोमीटर पहले बसे इस गांव में पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। होम स्टे से लेकर होटल तक की सुविधा है। प्राचीन शैली का गांव भी है लेकिन अब यह खतरे में पड़ गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed