{"_id":"697e35e6df4dce84b109b4ec","slug":"deputy-commissioner-s-office-in-kullu-received-a-bomb-threat-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दफ्तर को खाली करवाकर पुलिस ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दफ्तर को खाली करवाकर पुलिस ने की जांच
Sat, 31 Jan 2026 10:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 31 Jan 2026 10:33 PM IST
सार
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और कुल्लू थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को मिली बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई है। हालांकि मेल यूक्रेन में बम धमाके की बात कही गईं है। शनिवार देर शाम करीब 7 बजे के आसपास कुल्लू पुलिस का सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी सहित बम को डिटेक्ट करने वाली टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय को खाली करवाया गया। पुलिस जांच में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मेल उपायुक्त कार्यालय के साथ अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में आई थी। जिससे हड़कंप मच गया। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और कुल्लू थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसे पहले ईमेल के माध्यम से 2 मई 2025 को भी उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में बम की धमकी आई थी।
विज्ञापन