{"_id":"67af7649cf7d461bf508afdd","slug":"deputy-commissioner-interacted-with-the-girl-students-of-pmshri-sultanpur-kullu-news-c-89-1-klu1002-141245-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उपायुक्त ने पीएमश्री सुलतानपुर की छात्राओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उपायुक्त ने पीएमश्री सुलतानपुर की छात्राओं से किया संवाद
Fri, 14 Feb 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पीएमश्री वरिष्ठ (कन्या) माध्यमिक विद्यालय पाठशाला सुल्तानपुर का दौरा कर छात्राओं से
जीवन के विभिन्न पहलुओं को लेकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने शुक्रवार को राजकीय पीएमश्री वरिष्ठ (कन्या) माध्यमिक विद्यालय पाठशाला सुल्तानपुर का दौरा कर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को जीवन के विभिन्न पहलुओं, मार्गदर्शन करते हुए प्रेरित किया। कुल्लू ने सुल्तानपुर स्कूल को गोद लिया है।
इसके चलते विद्यालय में जाकर छात्राओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित करती रहती हैं। उन्होंने छात्राओं से उनके पसंदीदा विषय से संबंधित भी सवाल पूछे। उनकी समस्याओं को जानने का भी प्रयास किया। उन्होंने पुलिस, फौज, एयर फोर्स, डॉक्टर के पेशे में जाने की इच्छा रखने वाले छात्राओं से सामान्य विज्ञान तथा भाषा आदि के प्रश्न भी पूछे।
छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए उन्होंने खेलकूद, कसरत, पढ़ाई, अनुशासन करियर के विषय में कहा कि हर चीज़ में जीतना जरूरी नहीं, जिंदगी में कई उतार-चढाव आते रहते हैं। हमेशा प्रयत्नशील रहना है। पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भावना तनवर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--