{"_id":"68349f76705e44bc0a077b8f","slug":"deputy-commissioner-inspected-keylong-hospital-kullu-news-c-89-1-klu1002-148444-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उपायुक्त ने केलांग अस्पताल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उपायुक्त ने केलांग अस्पताल का निरीक्षण किया
Mon, 26 May 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 26 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त किरण भड़ाना ने क्षेत्रीय अस्पताल केलांग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के साथ व्यवस्थाओं में भी सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने विभाग के अधिकारियों को वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए और साथ में अधिकारियों को रोगी कल्याण समिति के नियमानुसार सुविधाएं देने को भी कहा। उपायुक्त ने इस दौरान अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट का भी जायजा लिया। अस्पताल में कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि वे अस्पताल में नागरिक चार्टर को प्रमुखता से प्रदर्शित करें। संवाद
--