{"_id":"6a70d0c022435d74a00bea74","slug":"departmental-officials-cornered-over-development-works-kullu-news-c-89-1-ssml1015-183241-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विकास कार्यों पर विभागीय अधिकारियों की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विकास कार्यों पर विभागीय अधिकारियों की घेराबंदी
विज्ञापन
कुल्लू में जिला परिषद् की पहली बैठक में भाग लेते जिप सदस्य और अधिकारी ।-संवाद
कुल्लू। शहर में जिला परिषद सभागार में सोमवार को जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास ने की, जबकि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन तथा अन्य जनसुविधाओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। उन्होंने संबंधित मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों की घेराबंदी की। अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना से सदन को अवगत कराया।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मनाली के हामटा पास पर लगाए गए बैरियर से दोपहिया वाहनों से 100 रुपये और चौपहिया वाहनों से 200 रुपये कंजेशन शुल्क वसूला जा रहा है। इस राशि का उपयोग क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर किया जा रहा है। विभाग के अनुसार हर वर्ष करीब 20 से 25 लाख रुपये पर्यटन अवसंरचना के विकास पर खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन
बैठक में रामशिला-बिजली महादेव सड़क के चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवारों के निर्माण और कार्यों की गुणवत्ता की जांच का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। वहीं निरमंड क्षेत्र के वजीर बावड़ी और सांभरी ढांक में भूस्खलन रोकने के लिए रॉक बोल्टिंग और सुरक्षा जाल लगाने की योजना पर चर्चा की गई।
शिक्षा के क्षेत्र में सदस्यों ने राजकीय महाविद्यालय सैंज और बंजार में प्राध्यापकों के रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग की। इसके अलावा आपदा से क्षतिग्रस्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी और राजकीय प्राथमिक पाठशाला टाहुक के भवनों के पुनर्निर्माण तथा विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सिविल अस्पताल आनी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों की उपलब्धता और स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं जल शक्ति विभाग को गड़सा, मोहल, जेष्ठा और खराहल क्षेत्र की लंबित एवं क्षतिग्रस्त पेयजल और सिंचाई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिला परिषद सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष नीना जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।