{"_id":"57d82a0e4f1c1ba73dd47d76","slug":"department-take-action-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल सामान लाने पर दस लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिल सामान लाने पर दस लाख जुर्माना
कुल्लू
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
जुर्माना
- फोटो : अमर उजाला
पहले पर्यटन सीजन और अब दशहरा उत्सव के लिए बिना बिल बाहरी राज्यों से लाए जा रहे सामान पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिकंजा कस दिया है। तीन-चार दिनों में विभाग की टीमों ने टैक्स चोरी करने वालों से करीब दस लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभागीय टीमों की दबिशों से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पर्यटन सीजन के दौरान टैक्स चोरी पर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। वहीं, अब दशहरा उत्सव नजदीक आते ही टीमें सक्रिय हो गई हैं। बजौरा से मनाली तक रोजाना टीमें जगह-जगह नाके लगा कर बाहरी राज्यों से आ रहे सामान की चेकिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
पिछले तीन-चार दिनों में करीब बीस से अधिक व्यापारियों को बिना बिल सामान लाने पर दस लाख रुपये जुर्माना किया गया है। इनमें बिना बिल और जाली बिल के मामले भी शामिल हैं। विभागीय टीम से बचने के लिए अब शातिर व्यापारी जाली बिल का भी सहारा लेने लगे हैं, लेकिन विभागीय टीम ने फेक बिल को पकड़कर शातिर व्यापारियों को नियमानुसार जुर्माना किया है। दशहरा उत्सव नजदीक आते ही व्यापारी वर्ग ने बाहरी राज्यों से सामान लाना शुरू कर दिया है, लेकिन इस दौरान टैक्स चोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं। बजौरा, कुल्लू, मनाली में विभाग टीम सक्रियता से दबिश दे रही है। बाहरी राज्यों से सामान लेकर आ रहे वाहनों को नाकों में रोककर सामान बिल बारे गहनता से जांच की जा रही है। इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू और लाहौल-स्पीति के आयुक्त डॉ रमेश शर्मा ने बताया कि तीन-चार दिनों में दबिश के दौरान विभाग की टीमों ने टैक्स चोरी के करीब 20 से अधिक मामले पकड़े हैं। जिनसे करीब दस लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन