फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Department should make arrangements to open closed roads: Pankaj

बंद सड़कें खोलने की व्यवस्था बनाएं विभाग : पंकज

Wed, 19 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Department should make arrangements to open closed roads: Pankaj
बंजार में आगामी मानसून सीजन को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। आगामी मानसून सीजन को लेकर बुधवार को एसडीएम बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की। एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए विभाग अपने-अपने स्तर पर बैकअप प्लान, मशीनरी की व्यवस्था और मानव संसाधन की प्लानिंग का ब्योरा बनाकर प्रेषित करें। इतना ही नहीं, सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर एक नोडल ऑफिसर भी नियुक्त करें, जिससे आपदा के समय कोई बाधा उत्पन्न न हो। लोक निर्माण विभाग मानसून के दौरान अवरुद्ध सड़कों को खोलने और वाहनों की आवाजाही के लिए व्यवस्था बनाएं। जलशक्ति विभाग, स्वास्थ्य, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मानसून के दौरान सचेत रहें। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंजार, जिभी और सैंज में कार्यक्रम होंगे। बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। इस दौरान तहसीलदार बंजार रमेश कुमार, खंड विकास अधिकारी बंजार डॉ. राजेश बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed