फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Department ready to deal with pneumonia

Kullu News: निमोनिया से निपटने के लिए विभाग तैयार

Fri, 12 Apr 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Department ready to deal with pneumonia
कुल्लू। जिले में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। अचानक ठंड और गर्मी होने की वजह से बच्चे खासकर शून्य से पांच साल तक के शिशु डायरिया और निमोनिया की चपेट में न आएं, इसके लिए विभागीय तौर पर तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जिले के बड़े अस्पतालों के साथ सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवा और ओआरएस की उपलब्धता करवाई गई है। जिले में बच्चों में निमोनिया के गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन डायरिया के मामले जरूर सामने आए हैं। ऐसे में विभागीय तौर पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता से लेकर पर्यवेक्षक और चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम के लगातार करवट बदलने के कारण बच्चे उपरोक्त बीमारियों की चपेट में न आएं, इसके लिए बाकायदा 15 दिवसीय सघन दस्त पखवाड़ा भी आयोजित किया गया था। 28 मार्च तक चले इस पखवाड़ा में बच्चों को घरद्वार पर जिंक और ओआरएस की उपलब्धता भी करवाई गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों के लिए दवा भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
कुल्लू में डायरिया और निमोनिया को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। दवाओं के साथ ओआरएस की खेप हर स्वास्थ्य केंद्र तक उपलब्ध करवाई गई है। कहा कि विभागीय तौर पर बीमारियों से निपटने की तैयारी पूरी है।
-डॉ. एनआर पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed