फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Department could not repair Nagladi-Sharchi road after the disaster

Kullu News: आपदा के बाद नगलाड़ी-शरची मार्ग दुरुस्त नहीं कर पाया विभाग

Thu, 13 Jun 2024 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
Department could not repair Nagladi-Sharchi road after the disaster
शरची पंचायत के 12 गांवों के बाशिंदे बस सुविधा के लिए तरसे
विज्ञापन

टैक्सियों में महंगा सफर करने को मजबूर ग्रामीण
......................
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की शरची पंचायत के 12 गांवों के लोगों को नगलाड़ी-शरची सड़क पर बस सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीण 11 महीने से टैक्सियों में महंगा सफर करने को मजबूर है। दुर्गम पंचायत के लिए एचआरटीसी की बस सेवा अभी भी बंद है। पिछले साल आपदा में सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। शरची से गुशैणी, बंजार आने के लिए लोगों काे दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के ध्यान में मामला लाया लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें बस की सुविधा कब मिलेगी। ग्रामीण चमन लाल, सुरेंद्र सिंह, गुमत राम, नील चंद, कमाल सिंह, दीपू, उदय शर्मा, खुशहाल चंद ने कहा कि 17 किलोमीटर नगलाड़ी-शरची सड़क पर पिछले साल आई आपदा से पहले बस चल रही थी।
विज्ञापन

आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क को लोक निर्माण विभाग दुरुस्त नहीं कर पाया। सड़क में कई जगह डंगे नहीं लगे हैं। ऐसे में एचआरटीसी बस चलाने से हाथ पीछे खींच रहा है। विद्यार्थियों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी नहीं मिल रही है। अधिकतर विद्यार्थी पढ़ाई के लिए गुशैणी स्कूल आते हैं, लेकिन उन्हें पैदल ही रास्ता नापना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जहां बस में लोग 35 रुपये देकर घर पहुंचते थे, अब उन्हें घर पहुंचने के लिए टैक्सी में 100 से 150 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। कहा कि विभाग ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करे अन्यथा ग्रामीण सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



...
सड़क में डंगे लगने हैं, जिसका कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। सड़क को दुरुस्त कर बस योग्य बनाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
-कीर्तिमान ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

...
शैंशर रूट पर भी निगम की बस सेवा बंद
सैंज-न्यूली-शैंशर रूट पर भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा बंद है। आपदा से पहले इस रूट पर निगम की बसें दो बार शैंशर तक चलती थीं। आपदा के बाद निगम ने इस रूट पर अपनी बस सेवाएं शुरू ही नहीं की हैं। ग्रामीणों ने निगम से इस रूट पर बस चलाने का आग्रह किया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed