{"_id":"620e5c60a4d3a310297d2f2d","slug":"demonstration-sloganeering-against-tamil-nadu-government-kullu-news-sml399848081","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तमिलनाडु के मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का दबाव बनाने और छात्रा के आत्महत्या करने के मामले को लेकर एबीवीपी ने वीरवार को धरना प्रदर्शन किया। साथ ही छात्रा को न्याय दिलवाने की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एबीवीपी ने शिक्षा के मंदिर में इसाई मिशनरियों की ओर से जबरन धर्मांतरण करवाए जाने का आरोप लगाया। साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने और दोषियों को सजा देने की मांग उठाई की। एबीवीपी के कुल्लू इकाई अध्यक्ष नितिन ठाकुर ने कहा कि तमिलनाडु में छात्रा की आत्महत्या करने का यह मामला शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि छात्रा ने जब हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई बनने से इनकार किया, तो उससेे शौचालय तथा लेबोरेटरी की सफाई करवाना शुरू करवाया गया। इस तरह की मानसिक प्रताड़ना ही छात्रा के आत्महत्या का कारण रही। हालांकि आत्महत्या से पूर्व छात्रा ने वीडियो बनाकर स्कूल प्रशासन के धर्म परिवर्तन के मामले को उजागर भी किया है। विभाग संयोजक प्रशांत नेगी ने कहा कि पिछले दिनों परिषद के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से छात्रा को न्याय दिलाने के लिए मांग करते रहे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने परिषद के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिसका कड़ा विरोध किया जा रहा है। इस दौरान कुल्लू विभाग संगठन मंत्री घनश्याम सोनी, जिला संयोजक राहुल बिष्ट, प्रांत जनजातीय कार्य सह संयोजिका कुंगा देचेन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरव नेगी, सचिव चंद्रशेखर, ईशान, हिना, सुमित, अंकु पंडित, राजीव, अनूप, भूमिदेव, सौरव, शुभम, आयुष, रोबिन आदि उपस्थित रहे।