फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demonstration of farmers outside the Deputy Commissioner's office

Kullu News: उपायुक्त कार्यालय के बाहर किसानों का प्रदर्शन

Mon, 26 Feb 2024 05:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 26 Feb 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers outside the Deputy Commissioner's office
केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ दिया धरना, नारेबाजी भी की
विज्ञापन

कृषि को विश्व व्यापार संगठन से बाहर करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। किसानों ने सोमवार को कुल्लू में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय के बाहर किसान सभा के सदस्यों और सीटू के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ धरना दिया।
इस दौरान नारेबाजी भी की। हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से मांगों को पूरा करने का समझौता 2021 में हुए आंदोलन के समय किया था, लेकिन किसानों से वादाखिलाफी की गई है। 13 फरवरी को किसानों ने दिल्ली जाने का एलान किया।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने सीमा पर बड़े-बड़े बैरिकेड लगा दिए। किसानों के ऊपर गैस के गोले छोड़े और 21 फरवरी को सीमा पर हरियाणा पुलिस ने किसानों पर गोलियां चलाईं और लाठियों से पीटा। एक नौजवान किसान की गोली लगने से मौत हो गई, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह राज्य मंत्री अनिल विज और गृह मंत्री अमित शाह पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अबू धाबी में 13वीं मंत्री स्तरीय विश्व व्यापार संगठन की तीन दिवसीय बैठक हो रही हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि कृषि को विश्व व्यापार संगठन से बाहर किया जाए ताकि किसानों को लूट से बचाया जा सके। कहा कि 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत होगी, जिसमें देश से लाखों किसान आएंगे। हिमाचल से भी हजारों किसान महापंचायत में शामिल होंगे। इस दौरान किसान सभा जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी, गुरजीत गिल, पवन ठाकुर, उत्तम ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed