फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demand to allot land for pensioner building in Kullu

Kullu News: कुल्लू में पेंशनर भवन के लिए भूमि आवंटित करने की मांग

Wed, 08 Jan 2025 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 08 Jan 2025 07:18 AM IST
विज्ञापन
Demand to allot land for pensioner building in Kullu
उपायुक्त को मांग पत्र देते पेंशनभोगी संघ के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन और अन्य। -स्रोतः संघ
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन के नेतृत्व में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को जिला मुख्यालय में पेंशनर भवन के लिए दस बिस्वा भूमि आवंटित करने का मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

गुलशन ने कहा कि जिला कुल्लू में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा और बैठकें करने के लिए भवन नहीं है। इससे बाह्य सराज के आनी, निरमंड सहित बंजार, सैंज, भुंतर, कुल्लू शहर, नग्गर और मनाली के दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले पेंशनरों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त जनजातीय क्षेत्र पांगी, किलाड़, लाहौल-स्पीति और मंडी के सराज से भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए आने वाले वयोवृद्ध पेंशनरों और उनके तीमारदारों के ठहरने के लिए कोई सुविधा भी नहीं है। मजबूरन उन्हें निजी होटलों में ठहरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में अनेक तथाकथित समानांतर पेंशनर संगठन सक्रिय हैं, लेकिन किसी भी पेंशनर संगठन ने आज तक इस मांग पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त कुल्लू को बताया हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ ने ढालपुर स्थित पर्यटन विभाग के होटल सरवरी के साथ लगती भूमि पर लगभग 10 बिस्वा चिह्नित की है। उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने प्रतिनिधिमंडल को पेशनर भवन के लिए जगह तलाशने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में कुल्लू के अध्यक्ष दयाल सिंह ठाकुर, महासचिव किरण चंद शर्मा, भुंतर खंड के अध्यक्ष ओंकार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष खुशाल चंद नेगी और उपाध्यक्ष भागचंद ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed