{"_id":"1828d780c7e06bb3030792a49efad5d1","slug":"demand-for-special-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशालय की तर्ज पर मिले स्पेशल पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशालय की तर्ज पर मिले स्पेशल पे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू में सरकारी विभागों में कार्यरत चालक-पचिालकों ने प्रदेश सरकार से निदेशालय की तर्ज पर चालक-परिचालकों को स्पेशल पे देने की मांग की है। मांग को लेकर राजकीय एवं अर्ध राजकीय चालक-परिचालक महासंघ कुल्लू ने आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम ने बताया कि उन्होंने आयुर्वेद मंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंत्री के समक्ष कई अहम मांगें रखी गईं। उन्होंने बताया कि कर्मचारी महासंघ ने सबसे पहली मांग निदेशालय के चालक-परिचालकों के आधार पर प्रदेश के जिला में तैनात चालक-परिचालकों को स्पेशल पे 1400 रुपये देने की उठाई। इसके बाद कुल्लू शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था करने का भी मंत्री से आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद मंत्री ने इस दौरान महासंघ की सभी मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर महासंघ के सलाहकार पवन ठाकुर, बंजार मंडल के अध्यक्ष कौशल्या दास, उपप्रधान मस्त राम, प्रदेश के सदस्य श्याम लाल, इंद्र सिंह, सुंदर सिंह, प्रीतम, मोहन लाल, भुंतर मंडल के कोषाध्यक्ष शिव लाल, मोहन लाल, प्रेम लाल, पदम देव, अशोक कुमार, दिवान चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन