{"_id":"6140e0ee8ebc3e38a071aebf","slug":"demand-for-new-pay-scale-kullu-news-sml3838609176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को नए पे-कमीशन स्केल का लाभ दे सरकार : रविंद्र ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को नए पे-कमीशन स्केल का लाभ दे सरकार : रविंद्र ठाकुर
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक हुई। रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सदस्यता अभियान को गति देना और शिक्षकों के मुद्दे थे।
नए पे-कमीशन स्केल, एमफिल, पीएचडी की इंक्रीमेंट, पोस्ट ऑफ प्रोफेसर, प्रिंसिपलों की प्रमोशन और अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को कॅरिअर एडवांस स्कीम के लिए गणना करने पर चर्चा की गई। राज्य अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने बताया कि 13 जुलाई 2021 को शिक्षा मंत्री और उच्च अधिकारियों के साथ जो महाविद्यालय शैक्षिक संघ की बैठक हुई थी। इसमें इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद हर एक मुद्दे के लिए शिक्षा मंत्री ने अलग-अलग कमेटियां बनाई थीं। अब किस मुद्दे पर क्या निर्णय हुए हैं इनके बारे में जाना जाएगा और जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की जाएगी। इसको लेकर जल्द ही समीक्षा बैठक की जाएगी।
रविंद्र ठाकुर ने कार्यकारिणी सदस्यों को निर्देश दिए कि संगठन के लिए सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाएं। कहा कि सरकार के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं। बैठक में हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ कुल्लू इकाई के संयोजक और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रत्नेश त्रिपाठी, महामंत्री देवेंद्र, महेश चंदन, राजेंद्र तोमर, संजीत ठाकुर, सौरभ सूद उपस्थित रहे।