फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   demand for Bus service

केलांग-कुल्लू के बीच शुरू हो बस सेवा

Mon, 07 Dec 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग Updated Mon, 07 Dec 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
demand for Bus service

मनाली-लेह सड़क पर छोटे वाहनों के साथ ही ट्रकों की आवाजाही भी जारी है। लेकिन, हालिया बर्फबारी के बाद एचआरटीसी केलांग डिपो ने रोहतांग दर्रा होकर गुजरने वाले अपने सभी रूटों पर सेवा बंद कर दी है। लिहाजा, जनता को भारी भरकम किराया अदा कर टैक्सियों से सफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लोगों ने लाहौल-स्पीति प्रशासन से मांग की है कि रोहतांग दर्रा बंद होने तक कुल्लू-केलांग के बीच बस सेवा को जारी रखा जाए। निगम चाहे तो रोहतांग दर्रा में बसों को ट्रांसमिट कर जनता को सुविधा मुहैया करवा सकता है। सिस्सू गांव के वरिष्ठ नागरिक जगत सिंह, जिप सदस्य रिगजिन हायरपा, पंचायत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार, कोकसर पंचायत प्रधान ओमप्रकाश ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति हंसराज चौहान से अपील की है कि निगम को आदेश जारी कर मनाली-कुल्लू के बीच कम से कम एक बस चलाई जाए, जिससे जनता को टैक्सियों के भारी भरकम किराए से राहत मिल सके। सिस्सू के जगत सिंह ने बताया कि सड़क के हालात सही होने के कारण ही हरियाणा से ट्रक लाहौल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, भाजपा लाहौल-स्पीति के पूर्व महासचिव जवाहर शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी बर्फबारी से रोहतांग दर्रा पूरी तरह बंद होने तक निगम की बस सेवा लोगों को मिलती रही है। यात्री दिनेश, मंजू, प्रीतम, गणेश और कविता ने बताया कि बस सेवा बंद होने से टैक्सी चालक कुल्लू से केलांग तक सफर के लिए एक सवारी से करीब आठ सौ रुपये वसूल रहे हैं, जबकि कुल्लू से केलांग की दूरी महज 170 किलोमीटर है। उधर, केलांग डिपो के आरएम रशीद शेख ने कहा कि रोहतांग में बसों के फिसलने का खतरा बना हुआ है, लिहाजा ऐसे हालात में बस सेवा शुरू करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed