फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Delhi tracker's body found after five months

पांच माह बाद मिला दिल्ली के ट्रैकर का शव

Tue, 05 Apr 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi tracker's body found after five months
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रैकिंग रूट से लापता दिल्ली के ट्रैकर का शव करीब पांच माह बाद मिल गया है। मणिकर्ण खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर मंगलवार को लापता मुंबई के ट्रैक्टर की तलाश में पुलिस और रेस्क्यू टीम जुटी थी। इस दौरान खीरगंगा ट्रैकिंग रूट स्थित जंगल में यह शव गली अवस्था में मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने इसकी सूचना फॉरेंसिक टीम को दी और मंडी से टीम मौके पर पहुंची। शक होने पर पुलिस ने इसकी सूचना लापता दिल्ली के ध्रुव अग्रवाल के परिजनों को दी। मंगलवार देर शाम को कुल्लू पहुंचे ध्रुव अग्रवाल के भाई ने कपड़ों से पहचान की। अब पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी कर रही है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के मजनू टिल्ला का रहने वाला ध्रुव अग्रवाल 9 नवंबर 2021 को खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर निकला था। वह 8 नवंबर 2021 शाम को कसोल पहुंचा था। ट्रैकिंग पर निकलने के बाद वह अचानक लापता हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थानीय रेस्क्यू टीम के साथ तलाशी अभियान भी शुरू किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed