फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Delegation met the Governor regarding restoration of Nautod land

Kullu News: नौतोड़ भूमि की बहाली को लेकर राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

Wed, 06 Aug 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 06 Aug 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Delegation met the Governor regarding restoration of Nautod land
राजभवन में मंत्री जगत नेगी की अगुआई में हुई अहम बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल सदस्यों ने बुधवार को नौतोड़ भूमि बहाल करने की मांग को लेकर राज्यपाल से भेंट की।
यह मुलाकात राजभवन शिमला में की। प्रतिनिधिमंडल जनजातीय विकास और तकनीकी शिक्षा मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मिला। इसमें विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा भी मौजूद रहीं। उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें वन संरक्षण अधिनियम 1980 को निरस्त कर नौतोड़ भूमि की पारंपरिक स्वामित्व प्रणाली की बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि यह जनजातीय समुदायों की संस्कृति, आजीविका और परंपरागत अधिकारों से जुड़ा विषय है। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार आदिवासी समुदायों के हक के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र के लिए नौतोड़ प्रणाली आर्थिक और सामाजिक आत्मनिर्भरता की रीढ़ रही है। बताया कि राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के साथ इस मुद्दे पर विचार कर उचित दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed