फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Shringa Rishi returned from the Sakerna Yatra with thousands of Devlus

Kullu News: हजारों देवलुओं के साथ सकीर्ण यात्रा से लौटे देवता शृंगा ऋषि

Wed, 14 May 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Deity Shringa Rishi returned from the Sakerna Yatra with thousands of Devlus
बंजार में अतिदुर्गम सर्कीण जोत से देवलूओ संग लौटते देवता श्रृंगा ऋ​षि।-संवाद
देवता की शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा जिला स्तरीय बंजार मेला
विज्ञापन



रात भर चला भजन-कीर्तन का दौर, मनोकामना लेकर पहुंचे लोगसंवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। पांच कोठी के आराध्य देवता शृंगा ऋषि सकीर्ण यात्रा के बाद बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं के साथ चैहणी स्थित अपने देवालय पहुंच गए हैं।
अब वीरवार को देवता के सम्मान में जिला स्तरीय बंजार मेले का आगाज होगा। इसे पहले देवता शृंगा ऋषि हर वर्ष की तरह बंजार मेले से पहले सकीर्ण यात्रा पर जाते हैं। यहां रातभर देवलुओं और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया।
मान्यता है कि सकीर्ण कंडा यात्रा में लोग मनोकामना लेकर जाते हैं। इसके चलते इस यात्रा को अहम माना जाता है। विशेषकर संतान प्राप्ति की मनोकामना होती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु देवता शृंगा ऋषि की आराधना कर मुंडन कार्य भी करवाते हैं। यह कार्यक्रम ज्येष्ठ संक्रांति के दिन करवाया जाता है। लिहाजा, इस पवित्र यात्रा को पूरा कर शृंगा ऋषि वापस अपने देवालय पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

अब वीरवार को देवता देवालय से बंजार के लिए रवाना होंगे। यहां पांच दिवसीय बंजार मेले का देव रीति अनुसार आगाज करेंगे। मेला कमेटी की अध्यक्ष इंद्र देव शर्मा ने कहा कि मेला आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वीरवार को देवता शृंगा ऋषि के पहुंचते ही पांच दिवसीय मेले का आगाज होगा। जिला स्तरीय बंजार मेला 15 से 19 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देवता ने गूर के माध्यम से चावल देकर दिया आशीर्वाद
11,000 फीट की ऊंचाई पर देवता शृंगा ऋषि घियागी के सम्मान में जगराते का आयोजन हुआ। ज्येष्ठ संक्रांति पर बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन किए। इस दौरान देव पूछ भी हुई। लोगों को देवता ने अपने गूर के माध्यम से चावल देकर आशीर्वाद दिया। रातभर भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा। दोपहर बाद देवता अपने देवालय घियागी औट आए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed