फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deities begin emerging from their temples for Kullu Dussehra

Kullu News: कुल्लू दशहरा के लिए देवालयों से निकलने लगे देवी-देवता

Sat, 17 Oct 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Deities begin emerging from their temples for Kullu Dussehra
कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुए शैंशर के देवता मनु ऋ​षि।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए देवी-देवताओं का देवालयों से निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। देवताओं के रथ सजने के साथ ही कारदारों और देवलुओं ने ढालपुर पहुंचने की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को देवता खुडीजल अपने देवालय देहुरी और सैंज के शैंशर से देव मनु ऋषि कुल्लू दशहरा के लिए रवाना हो गए। रविवार को बंजार घाटी के अधिष्ठाता देवता श्रृंगाऋषि, बाह्य सराज के व्यास ऋषि और टकरासी नाग सहित 50 से अधिक देवी-देवता अपने देवालयों से ढालपुर के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन


आनी, बंजार, सैंज, मणिकर्ण और ऊझी घाटी के विभिन्न देवालयों से निकलने वाले देवी-देवता तीन से चार दिन की पैदल यात्रा कर ढालपुर पहुंचेंगे। पहाड़ी रास्तों से होकर देवताओं के रथों के साथ आने वाले देवलुओं के लिए यह यात्रा दशहरा उत्सव का अहम हिस्सा है। देवताओं के ढालपुर पहुंचने के साथ ही उत्सव की पारंपरिक गतिविधियां गति पकड़ेंगी।
विज्ञापन

इस बार दशहरा उत्सव समिति ने रिकॉर्ड 347 देवी-देवताओं को कुल्लू दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। ऐसे में इस वर्ष उत्सव में पहुंचने वाले देवी-देवताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 20 अक्तूबर से देवताओं का ढालपुर पहुंचना शुरू होगा। 21 अक्तूबर की सुबह तक भी कई देवी-देवताओं के पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ढालपुर मैदान में देवताओं के अस्थायी शिविरों में धार्मिक गतिविधियां शुरू होंगी और दशहरा उत्सव का पारंपरिक रंग दिखाई देने लगेगा। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू दशहरा की पहचान देवी-देवताओं से ही है। देवताओं के आगमन के साथ उत्सव की परंपराएं जीवंत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
देवताओं के शिविरों की तैयारियां पूरीं
दशहरा उत्सव समिति ने ढालपुर में देवी-देवताओं के ठहरने के लिए बनाए गए अस्थायी शिविरों की साफ-सफाई करवा दी है। देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं को ठहरने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बड़ी संख्या में देवी-देवताओं के पहुंचने को देखते हुए शिविरों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed