फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dehuri-Shanad road will be spruced up with ten crore rupees.

Kullu News: दस करोड़ से चकाचक होगी देहुरी-शनाड़ सड़क

Wed, 25 Feb 2026 09:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Dehuri-Shanad road will be spruced up with ten crore rupees.
कुल्लू। बंजार उपमंडल के तहत आने वाली देहुरी-शनाड़ सड़क दस करोड़ रुपये से चकाचक होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत स्वीकृति मिली है। विभाग ने सड़क का टेंडर भी लगा दिया है। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि 14.7 किलोमीटर लंबी देहुरी-शनाड़ सड़क की हालत खस्ता हो गई थी। ग्रामीणों को खस्ताहाल सड़क पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर बनाकर केंद्र को मंजूरी के लिए भेजी गई थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। सड़क की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ठेकेदार को यह कार्य एक साल के अंदर पूरा करना होगा। शर्ताें के अनुसार ठेकेदार को ही सड़क का रखरखाव करना होगा। हालांकि, मार्च के पहले सप्ताह में टेंडर खोले जाएंगे। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि विभाग कब तक सड़क का कार्य शुरू करता है। बहरहाल, ग्रामीणों को सड़क का कार्य शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता जेके गुप्ता ने कहा कि देहुरी-शनाड़ सड़क को 10 करोड़ की राशि से चकाचक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द काम अवार्ड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed