{"_id":"6a8ed785b2b4c4e0380eb091","slug":"deepika-a-student-from-sultanpur-excelled-in-the-shloka-recitation-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1012-185076-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: श्लोकोच्चारण में सुल्तानपुर की छात्रा दीपिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: श्लोकोच्चारण में सुल्तानपुर की छात्रा दीपिका ने मारी बाजी
Thu, 27 Aug 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू एवं जिला संस्कृत परिषद कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के तहत बुधवार को देव सदन सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की दीपिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर की आरतिका द्वितीय और स्नो वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की वंशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर की अभिलाषा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्नो वैली पब्लिक स्कूल की सेजल ठाकुर और वैदेही शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टि की हर्षा और रितिका की टीम द्वितीय व कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल मौहल की जानवी ठाकुर और रितिका ठाकुर की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।
साईं स्टार स्कूल कुल्लू की नेहा और शिवांगी की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर व्यास संस्कृत महाविद्यालय कुल्लू के विद्यार्थियों भावना, प्रेरणा, सार्थक, सूर्यांश, अनिक, शालिनी और साक्षी ने संस्कृत में लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मेनका ठाकुर ने संस्कृत भाषा में किया। प्रतियोगिताओं में जिले के 15 विद्यालयों के करीब 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर संस्कृत भाषा के प्रति अपनी प्रतिभा और रुचि का प्रदर्शन किया।
जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम, आचार्य डॉ. रिपुदमन, पल्लवी नेगी और हीरा देवी शामिल रहे।