{"_id":"6a1b289f54a8bd96940c22ea","slug":"dechen-dolma-amit-and-chimed-became-the-chiefs-kullu-news-c-89-1-ssml1012-177606-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देचेन डोलमा, अमित और छीमेद बने बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देचेन डोलमा, अमित और छीमेद बने बने प्रधान
विज्ञापन
लाहौल में पंचायत चुनाव के अतिंम चरण चुनाव के दौरान जिप जाहलमा वार्ड-3 से मतदान के दौरान एक साथ
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तीसरे चरण के तहत शनिवार को विकास खंड लाहौल की 10 पंचायतों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किरण भड़ाना ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 69.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और पुरुषों तथा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले में कुल 4,036 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2,032 पुरुष और 2,004 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के दौरान 2,809 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें लगभग 1,436 पुरुष और 1,373 महिला मतदाता शामिल रहे। ग्राम पंचायतवार मतदान प्रतिशत की बात करें तो मडग्रां में सबसे अधिक 76.20 प्रतिशत और मालंग में 58 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
-- -विकास खंड लाहौल
पंचायत प्रधान उपप्रधान
मालंग देचेन डोलमा अनिल कुमार
तांदी अमित कुमार रोमित
खंगसर छीमेद आशा
शूलिंग अशोक कुमार विवेक
जहालमा प्रेमलाल दिनेश
शांशा प्रशांत सोहन लाल
शाकोली सुमन लता दौलत राम
बरबोग रीना टशी दवा
किशोरी ओम प्रकाश शकुंतला
मडग्रां कर्म दासी सुरेंद्र