फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Debris should be removed from rivers and drains: DC

नदी-नालों से हटाया जाए मलबा : डीसी

Fri, 05 Apr 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Debris should be removed from rivers and drains: DC
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय में जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी तोरूल
कुल्लू। जिले के नदी-नालों में बाढ़ से भरे मलबे को हटाने के कार्य को गति दी जाए। साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित कर काम शुरू किया जाए। यह बात शुक्रवार को उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण की बैठक में कही। इसमें उपमंडल अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

कहा कि आने वाले मानसून सीजन से पूर्व इन स्थानों को सुरक्षित कर नुकसान से बचाया जा सकेगा। उपायुक्त ने बताया कि जिया, रायसन तथा चोजनाला में मलबे को हटाया जाए। चोजनाला के लिए उप मंडलाधिकारी कुल्लू, वन विभाग के अधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर यहां के लिए ड्रेजिंग का प्लान तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने आने वाले पर्यटक सीजन को देखते हुए जरूरी एवं प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार करने के लिए कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, एसडीएम मनाली रमण शर्मा और पंकज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed