{"_id":"64c2a8291e10fe94c70f53dd","slug":"debris-dump-on-parking-lot-in-vegetable-market-bhuntar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-3705-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सब्जी मंडी भुंतर में पार्किंग पर मलबा डंप, चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सब्जी मंडी भुंतर में पार्किंग पर मलबा डंप, चालक परेशान
Thu, 27 Jul 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी भुंतर की पार्किंग पर फेंका गया मलबा।
कुल्लू/भुंतर। जिला कुल्लू में इन दिनों फल सीजन जोरों पर है। प्लम और नाशपाती के साथ सेब भी मंडियों में पहुंच रहा है, लेकिन सब्जी मंडी भुंतर आने वाले किसानों-बागवानों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी के साथ लगती पार्किंग को डंपिंग साइट बना दिया गया है।
पार्किंग में मलबा और पत्थर डंप किए गए हैं। इस कारण वाहनों को पार्क करने में परेशानी हो रही है। वाहनों को मजबूरन सड़क पर पार्क करना पड़ रहा है। इससे जाम की स्थिति बन रही है और पुलिस सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काट रही है। ऐसे में किसानों-बागवानों और जीप, ऑटो और ट्रक चालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
सब्जी मंडी भुंतर में आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को साथ लगती पार्किंग में पार्क किया जाता था। इससे शहर में न तो जाम लगता था और न ही वाहनों को खड़ा करने में चालकों को परेशानी होती थी। अब पार्किंग में मलबा और पत्थर डंप करने से परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में रोजाना 600 से 700 वाहन पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग व्यवस्था न होने से दिक्कत बढ़ी है। किसान-बागवान रोहित, आकाश, शिवम, आशीष, बुधराम, जीवन ने कहा कि सब्जी मंडी में पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहनों को पार्क करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन और एचपीएमसी से पार्किंग में डंप मलबे को समतल करने की अपील की है। संवाद