फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Death of a person hit by a vehicle

Kullu News: वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत

Fri, 15 Sep 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 15 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Death of a person hit by a vehicle
कुल्लू/पतलीकूहल। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्तींगरी के पास एक वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना 14 सितंबर देर शाम की है। व्यक्ति को किस वाहन ने टक्कर मारी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। मृतक व्यक्ति की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 14 सितंबर शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच मनाली-लेह मार्ग स्थित स्तींगरी के पास वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना केलांग पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस अब केलांग सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी घटना का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर उझी घाटी के शिरढ़ में भालू के हमले में युवक के घायल होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक जिला अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन है। पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर देर शाम कृष्ण लाल (19) पुत्र मोहन लाल निवासी परवी डाकघर शिरढ़ तहसील कुल्लू अपने घर के पास पिछली तरफ बगीचे में सेब का तुड़ान कर रहा था। साथ लगते जंगल की ओर से अचानक एक भालू आया और युवक पर हमला बोल दिया।

युवक ने भालू का डट कर सामना किया। इसमें उसे चोटें आई हैं। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों के घटनास्थल पर एकत्रित होते ही भालू भाग गया। कृष्ण लाल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed