फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dearness allowance should be released before Diwali: Gulshan

दिवाली से पहले जारी किया जाए महंगाई भत्ता : गुलशन

Sat, 10 Oct 2026 03:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
Dearness allowance should be released before Diwali: Gulshan
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश ज्वॉइंट पेंशनर्स फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा से मिला। फेडरेशन के प्रदेश महासचिव खुशहाल चंद नेगी ने बताया कि नए उपायुक्त को फेडरेशन का 21 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन ने बताया कि मांगपत्र में उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से दिवाली से पहले पेंशनरों और कर्मचारियों को जुलाई 2023 से जनवरी 2026 तक महंगाई भत्ते की छह किस्तों का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की है। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर, ग्रैच्युटी, लीव इनकैशमेंट आदि देने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में पेंशनर भवन का निर्माण, एनजीओ भवन का व्यावसायिक उपयोग बंद कर वहां एक मंजिल पेंशनर संगठनों को बैठक करने के लिए उपलब्ध करवाने, टीचर होम का नाम बदल कर शिक्षा सदन रखने सहित ढालपुर मालरोड पर वरिष्ठ नागरिकों, पर्यटकों और आम जनता को बैठने के लिए अतिरिक्त बैंच लगाने की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed