फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dead body of missing youth found hanging from a tree

Kullu News: पेड़ से लटके मिला लापता युवक का शव

Fri, 11 Oct 2024 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found hanging from a tree
10 दिन से लापता चल रहा था मंडी का मनीष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के भूमतीर के पास एक बगीचे में युवक का शव पेड़ से लटके मिला है। युवक 10 दिन से लापता चल रहा था। युवक की पहचान मनीष शर्मा, निवासी औट, जिला मंडी के रूप में हुई है। यह भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भूमतीर के पास किसी ने बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटके हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान करने के साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के परिजन दो दिन पूर्व ही कुल्लू पुलिस अधीक्षक से मिले थे। उन्होंने मनीष शर्मा को जल्द तलाश करने की गुहार भी लगाई थी। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि लापता युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed