फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   dead body

दोस्तों के साथ घूमने आए महाराष्ट्र के युवक की मौत

Thu, 23 Jan 2020 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
dead body
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में अपने दोस्तों के साथ घूमने आए महाराष्ट्र के युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक योगेश्वर नामदेव भोंडले (20) पुत्र नामदेव भगवान भोंडले गांव और डा. भोंडलेवाड़ी तहसील बारामती जिला पुणे महाराष्ट्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने सहपाठी शुभम राठौर, पिंगले सिधही राज, शंकर धड़स, मछिंद्र कोकरे और समर्थ राज शेखर, अध्यापक अनिल फापले, अनिल पाटिल, नरेंद्र सोनावाने के साथ घूमने के लिए मनाली आए थे। 21 जनवरी को करीब 6.30 बजे शाम जब वे होटल जेसिका पैलेस पहुंचे तो समर्थ राज शेखर (20) पुत्र राजश्रे निमबोले निवासी गांव और डाकघर बगड़वी, तहसील आकालकोट जिला सोलापुर महाराष्ट्र की तबीयत खराब हो गई। 22 जनवरी को उसका एक निजी क्लीनिक में उपचार किया गया। लेकिन उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मनाली के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टर ने समर्थ राज शेखर को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अस्थमा का मरीज था। जांच में पाया गया कि युवक हाई एल्टीट्यूड सिकनेस के कारण बीमार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed