फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DC Kullu orders departments to take proper steps to take stray animals at cowsheds in the district

एनएच पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को लेकर डीसी तल्ख

Fri, 02 Sep 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
DC Kullu orders departments to take proper steps to take stray animals at cowsheds in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। मनाली से भुंतर के बीच राष्ट्रीय राजमार्गों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को लेकर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग तल्ख हो गए हैं। उन्होंने नगर परिषद और स्थानीय ग्राम पंचायतों को बेसहारा पशुओं को जल्द गोसदनों में आश्रय देने की सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने पशु को बेसहारा छोड़ता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुल्लू में गोसदनों के संचालन और व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 750 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं जिनकी विभाग कोई सुुध नहीं ले रहे हैं। उपायुक्त ने कहा बेसहारा पशुओं के कारण वाहन दुर्घटनाओं की हर समय आंशका बनी रहती है, जबकि बिना कारण के पशु काल का ग्रास बन रहे और कुछ घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. विशाल शर्मा ने उपायुक्त को बताया कि जिला में कुल 11 गो सदन हैं, जिनमें 1,544 पशुओं के रखने की क्षमता है। इनमें लगभग 220 पशु हैं। उन्होंने कहा गो सदन संचालकों ने गर्मियों व बरसात के दौरान बहुत से पशुओं को चरागाहों में छोड़ा है, जिन्हें बर्फ व ठंड पड़ने से पहले गो सदनों में लाया जाएगा। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला, तहसीलदार मित्रदेव, पशुपालन विभाग के अधिकारी, गो सदनों के नोडल अधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गो सदनों में पशुओं को रखने की व्यवस्था
रांगड़ी गौ सदन की क्षमता 300 की है। इसका संचालन स्थानीय नगर निकाय कर रही है। गो सदन कटाराईं की क्षमता 450 पशुओं को आश्रय प्रदान करने की है। शिरढ़ की क्षमता 210, बंदरोल की 200, बाशिंग की 60, लंका बेकर कल्लू की 160 है। इसके अलावा वैष्णो माता गोसदन की 50, सैंज दामन की 35, शिंगड निरमंड की 50 और देवरी आनी की क्षमता 50 के पास है। उपायुक्त ने कहा कि सड़कों पर बेसहारा पशुओं को जल्द नजदीकी गोसदनों तक पहुंचाया जाए।

गोसदन बनाने के लिए मिलेगी धनराशि
उपायुक्त ने कहा कि गोसदन के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें वनभूमि का एफसीए क्लीयर होनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायतों से भी अपनी पंचायतों में गोसदनों का निर्माण करवाने को कहा। मनाली के बाहंग में 1.76 करोड़ की लागत से लगभग 36 बीघा भूमि में गोसदन व चरागाह बनाया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed