{"_id":"581dc4364f1c1b452b435867","slug":"dc-kullu-gives-order-to-all-nagarparishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में 10 से छेड़ेंगे विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में 10 से छेड़ेंगे विशेष सफाई अभियान
कुल्लू
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
जिले में छेड़ेंगे सफाई अभियान
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू के चारों नगर निकाय क्षेत्रों कुल्लू, मनाली, भुंतर और बंजार के सभी वार्डों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दस नवंबर को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी सफाई की जाएगी। उपायुक्त युनूस ने शनिवार को बचत भवन में अभियान के प्रबंधों के लेकर आयोजित समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि जिला के सभी उपमंडल अधिकारी अपने-अपने उपमंडल में अपने स्तर पर सफाई अभियान चलाएंगे। साथ ही सभी शिक्षण संस्थान भी अपने परिसरों में स्वच्छता अभियान आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद कुल्लू में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड सदस्य के साथ एक विभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इस अभियान के दौरान मुख्य नदियों के साथ लगते नालों की विशेष रूप से सफाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों और संबंधित वार्ड सदस्यों को नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। उपायुक्त युनूस ने नगर परिषद और नगर पंचायत वार्ड सदस्यों से इस अभियान को सफल बनाने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कुल्लू, मनाली, नगर पंचायत भुंतर और बंजार में उन स्थलों को चिह्नित करने को कहा कि जहां सफाई की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। उपायुक्त ने समस्त कार्यालय अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यालय के अधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त करें तथा बेकार पड़े रिकार्ड को नष्ट करने के लिए उचित कार्रवाई करें। इस दौरान एसडीएम आनी डॉ. सीएल चौहान, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज और नप कुल्लू उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन