{"_id":"5f8331bd8ebc3e9bb02fdde9","slug":"dashehra-kullu-news-sml34800882","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा के आयोजन पर आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा के आयोजन पर आज होगा फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। 25 अक्तूबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय ढालपुर में दशहरा समिति की बैठक होगी। समिति की पहली बैठक में दशहरा के आयोजन को लेकर क्या निर्णय होंगे, इस पर जिला कुल्लू के साथ पूरे प्रदेश की नजर टिकी है।
समिति के अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दशहरा के स्वरूप पर फैसला हो सकता है। इसमें पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद प्रदेश सरकार दशहरा को लेकर गाइडलाइन जारी करेगी। दशहरा बैठक में सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों के साथ भगवान रघुनाथ के प्रतिनिधि व जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष व अन्य कारदार शामिल होंगे। इस दौरान दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि दशहरा के आयोजन को लेकर दशहरा उत्सव समिति की बैठक होगी। इसी दिन दोपहर दो बजे देव सदन में जिला कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के क्रियान्वयन को लेकर वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही से संबंधित समीक्षा बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे।