फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Darkness spread in hundreds of villages due to power failure in Kullu

Kullu News: सड़कें बंद, बिजली गुल होने से सैकड़ों गांवों में पसरा अंधेरा

Thu, 01 Feb 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 01 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Darkness spread in hundreds of villages due to power failure in Kullu
लाहौल में उदयपुर-तिंदी मार्ग पर बर्फ को हटाते हुए सीमा सड़क संगठन के कामगार। संवाद
कुल्लू। जिले में 2024 की पहली बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी बर्फबारी के बाद रिहायशी क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई है। लाहौल से लेकर कुल्लू तक सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए हैं। बिजली, सड़कें बंद होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला दो दिनों से जारी है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते मनाली से लेकर बंजार तक कुल 57 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें अधिक संपर्क सड़कें हैं जो गांवों को जोड़ती हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली के 550 ट्रांसफार्मर बंद हुए हैं। थलौट मंडल में 166, मनाली मंडल में 193, केलांग मंडल में 15 और कुल्लू मंडल में 176 ट्रांसफार्मर बंद हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के पास कुल्लू और लाहौल में 2,378 ट्रांसफार्मर हैं। बर्फबारी और सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा जाने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है, तब तक बिजली की आपूर्ति को सुचारु रखना बिजली बोर्ड के कर्मियों के लिए आसान काम नहीं है। बिजली बोर्ड की की ओर से विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है। वीरवार को भी बारिश के बीच बिजली बोर्ड के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी के बाद कुल्लू घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बर्फबारी के बीच अपने घरों में ही दुबके रहे। कुल्लू के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाते हुए नजर आए।
...
बंजार से लेकर मनाली तक 57 सड़कें बर्फबारी और बारिश के चलते बाधित हो गई हैं। बर्फबारी और बारिश का दौर रुकने के बाद सड़कों को सुचारु किया जाएगा।
-जेके गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग



...

बर्फबारी के बाद बिजली बोर्ड के कुल 550 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश बिजली बहाली में बाधा बन रही है।


-आरएस ठाकुर, अधीक्षण अभियंता बिजली बोर्ड







...

लाहौल में 134 संपर्क सड़कें बंद

जनजातीय जिला लाहौल में बर्फबारी के बाद 134 संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं। अटल टनल रोहतांग होकर नेशनल हाईवे तीन समेत केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा सहित अन्य सड़कें बंद होने से घाटी में वाहनों की रफ्तार थम गई है। घाटी में बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed