फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Darkness lifted from 100 villages of Kullu, 21 roads still closed

Kullu News: कुल्लू के 100 गांवों से छंटा अंधेरा, 21 सड़कें अभी बंद

Sun, 29 Dec 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 29 Dec 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Darkness lifted from 100 villages of Kullu, 21 roads still closed
लाहौल के हाईवे पर बर्फ हटाने में जुटी मशीनरी।-संवाद
एनएच 305 सोझा से जलोड़ी की तरफ अभी बहाल नहीं हो पाया है यातायात
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी के दो दिन बाद खिली धूप, कुल्लू-लाहौल में ली राहत की सांस

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगातार दो दिन मौसम खराब रहने के बाद रविवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में सुबह से धूप खिली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
दिसंबर के आखिरी महीने में हाड़ कंपा देने वाली की ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मौसम खुलने के साथ दुश्वारियां भी कम होने लगी हैं। हालांकि, अभी एनएच 305 सोझा से जलोड़ी की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद है। लगघाटी के तहत थाच-माशणा सड़क, बंजार डिविजन में घियागी-सजवाड़, जिभी-बाहू, बाहू-बछुच्ट, नगलाड़ी-शरची, लामीधार-ढिंयो सड़क अभी बंद है। इसी तरह कुल्लू डिविजन में काईस से कोटाधार सड़क, कराल-हिमरी सड़क भी यातायात के लिए बंद है। जिले में कई अन्य सड़कें भी बहाल नहीं हो पाई हैं।
बिजली के 68 ट्रांसफार्मर बहाल हो गए हैं। इससे 100 से अधिक गांवों में अंधेरा दूर हो गया है। गौर रहे कि थलौट डिविजन के तहत सैंज और शांघड़ में 22 ट्रांसफार्मर बंद थे। साथ ही कुल्लू डिविजन के तहत मौहल में भी 46 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे।
विज्ञापन

अब सिर्फ भुंतर तहसील के तहत आने वाले गड़सा में ही एक ट्रांसफार्मर बचा है, जिसमें अभी बिजली बहाल होना बाकी है। दो दिन तक बारिश और बर्फबारी से पेयजल सप्लाई पर किसी तरह का असर नहीं हुआ है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद पेयजल स्कीमों को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
जिन क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो जाती हैं। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि जेसीबी और अन्य मशीनरी तैयार रखे। तीन दिन से अधिक समय तक सड़कें बंद नहीं रहनी चाहिए। जल शक्ति विभाग भी पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने का इंतजाम करे। बिजली की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विद्युत बोर्ड को कहा गया है।- अश्वनी कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed