{"_id":"945ee74641656ef2cc8e5638af16519d","slug":"dancing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांसिंग डैफोडिल्स में 163 ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांसिंग डैफोडिल्स में 163 ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रधार कला संगम ने कुल्लू में चौथे डॉसिंग डैफोडिल्स का आयोजन किया। कुल्लू के कैशला थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में 163 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष बिमला महंत और उपाध्यक्ष गोपाल महंत ने की।
विज्ञापन
सूत्रधार कला संगम की ओर से 45 दिनों का नृत्य एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था। कार्यशाला के समापन पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डेढ़ महीने के इस प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षु बालक-बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों व अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को उभारना है।
विज्ञापन
इस मौके पर नप उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए। इससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को अच्छी तरह से उभारा जा सकता है। उन्होंने सूत्रधार कला संगम को आयोजन के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निजी कोष से 11 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन