{"_id":"35e0fe2b3e49448e95e2554dd5a33547","slug":"dance-on-filmi-song-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी गीतों पर थिरके नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी गीतों पर थिरके नौनिहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाकेंद्र बंजार में ट्रिनिटी स्कूल ने झनकार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में ओएलएस स्कूल कुल्लू के फादर डेविस बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ट्रिनिटी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों को करवाकर ट्रिनिटी स्कूल ने बच्चों के लिए अच्छा मंच दिया है। स्कूल प्रधानाचार्य किरण डांग ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में वर्षभर हुई गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। एलकेजी, यूकेजी और पहली के छात्रों ने ...मैंने कहा फूलों से फिल्मी गीत पर पॉप डांस की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। दूसरी कक्षा के छात्रों ने ‘जबसे मेरे दिल को’ गीत पर डांस कर खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर छात्रों ने कुल्लवी नाटी भी डाली। छात्रों के कार्यक्रमों को मुख्यातिथि तथा अभिभावकों ने काफी सराहा। इस दौरान एसएमसी प्रधान डॉ. विक्रम ठाकुर, चमन लाल, राजकुमार, किरण, सनिका शर्मा, राजीव कुमार, नोक सिंह, पंचायत समिति बंजार उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, एमडी गुरमीत सिंह डांग, एएसआई बंजार हजारी लाल, तरसेम गुप्ता, डॉ. राज कुमार सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन