{"_id":"575d8d3a4f1c1b2b3e11b8e2","slug":"damage-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की खराब हालत पर धमसू में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की खराब हालत पर धमसू में प्रदर्शन
अमर उजाला कुल्लू
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू मनाली वामतट मार्ग की उचित व्यवस्था और टारिंग नहीं होने के चलते वामतट सड़क संघर्ष समिति का प्रदर्शन जारी है। अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में धमसू गांव में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग एवं सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। सड़कों की खराब हालत पर वामतट संघर्ष समिति तल्ख है। टारिंग के दौरान मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता जितेन्द्र गुप्ता को संघर्ष समिति ने ज्ञापन भी सौंपा।
समिति ने आरटीआई के माध्यम से लोक निर्माण विभाग एवं पर्यटन विभाग से 2006 से 2016 तक आलू ग्राउंड व अलेऊ में स्थापित ग्रीन टैक्स से हुई आमदनी व खर्च सहित वामतट मार्ग में हुई अंडरग्राउंड केबलिंग से प्राप्त आय व खर्च का हिसाब मांगा है। आय के बावजूद सड़कों की हालत खराब है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि एक दशक के दौरान किन किन कंपनियों या ठेकेदारों को टारिंग व मैटलिंग का कांट्रेक्ट कितने में अवार्ड किया गया है, इसकी भी जानकारी आरटीआई के माध्यम से मांगी गई है। उन्होंने कहा कि वामतट मार्ग पर केबल बिछाने का काम तीन कंपनियों की ओर से किया गया था। उन कंपनियों ने कितना पैसा विभाग के पास जमा करवाया तथा कंपनियों से प्राप्त धन से कितनी मैटलिंग या टारिंग की गई, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि संघर्ष समिति के संघर्ष के चलते सोमवार को लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर चीफ अरुण कोहली वामतट रोड का निरीक्षण करेंगे, जिन्हें संघर्ष समिति सड़कों की दशा सुधारने के लिए ज्ञापन सौंपेगी।