Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dairy production is the backbone of the rural economy

Kullu News: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बना दुग्ध उत्पादन

Sun, 30 Mar 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 30 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dairy production is the backbone of the rural economy
कुल्लू में 126.60 करोड़ रुपये का एक साल में हुआ कारोबार
विज्ञापन

220 दुग्ध उत्पादक सभाएं पंजीकृत, कुल्लू में दे रहीं सेवाएं

राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। पशुपालकों और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है। जिले में दुग्ध उत्पादक सभाओं का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है।
दायरा बढ़ने के साथ कारोबार में भी इजाफा हो रहा है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता दे रहा है। सहकारिता विभाग के पास इस वित्तीय वर्ष में 67 नई सभाओं ने पंजीकरण करवाया है। विभाग ने इन सभाओं के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन करने के बाद लाइसेंस जारी कर दिया है। जिले में 220 दुग्ध उत्पादक सभाएं पंजीकृत हैं, जिन्होंने इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में 126.60 करोड़ का कारोबार किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में हथकरघा और हस्तशिल्प सभाओं के बाद दुग्ध उत्पादक सभाएं ही सबसे अधिक हैं। कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्रों में दूध का कारोबार अधिक होता है। सभाओं का पंजीकरण होने से दूध का कारोबार करने वाले ग्रामीणों को आर्थिक तौर पर फायदा मिल रहा है। ग्रामीणों को कम मेहनत में मुनाफा सभाओं के माध्यम से मिल रहा है। जिले में सहकारिता विभाग के पास विकास खंड नग्गर, कुल्लू, भुंतर, बंजार, आनी ओर निरमंड में पिछले दो साल में एक अप्रैल 2023 से अब तक (30 मार्च 2025) तक 104 दुग्ध उत्पादक सभाओं ने पंजीकरण करवाया है, जो दर्शाता है कि दुग्ध कारोबार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता विभाग कुल्लू के सहायक पंजीयक (अतिरिक्त कार्यभार) राजेश जसवाल ने कहा कि विभाग दुग्ध उत्पादक सभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग के पास कुल 220 दुग्ध सभाएं पंजीकृत हैं। श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए पहल की जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed