{"_id":"670d5b4d17ff33dcda04ee5b","slug":"daily-testing-of-drinking-water-samples-collected-so-far-are-correct-kullu-news-c-89-1-ssml1015-132901-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पेयजल की रोज जांच, अब तक भरे सैंपल सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पेयजल की रोज जांच, अब तक भरे सैंपल सही
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की स्थापित प्रयोगशाला में पेयजल में शामिल मानकों की जानकारी लेते लोग।
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में जल जनित रोगों की समस्या न आए, इसके लिए जल शक्ति विभाग पेयजल के सैंपल लेगा। विभाग की ओर से लिए गए इन सैंपलों की जांच मौके पर ही की जाएगी। विभाग ने प्रदर्शनी मैदान में प्रयोगशाला स्थापित की है। इसमें सैंपलों की जांच की जाएगी। विभाग की मुख्य प्रयोगशाला शमशी में भी सैंपल भेजे जाएंगे। दशहरा उत्सव स्थल में मौके से लिए गए सैंपलों की उसी दौरान जांच की जाएगी और रिपोर्ट तैयार होगी। इस तरह की व्यवस्था विभाग ने दशहरा में पहली बार की है ताकि लोग दूषित जल के कारण किसी बीमारी की चपेट में न आएं।
दशहरा उत्सव में विभाग मेला मैदान और कलाकेंद्र के पास स्थित बोरवेल से पेयजल की आपूर्ति करवा रहा है। इन दोनों बोरवेल के पेयजल की सैंपलिंग रोजाना की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नलों के सैंपल भी विभाग भर रहा है। विभाग ने दशहरा के पहले दो दिनों में दस से अधिक सैंपल भरे हैं और इनकी जांच की है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह ने कहा कि अब तब के सैंपलों की रिपोर्ट तय मानकों के अनुसार सही पाई गई है।
...
पेयजल में इन मानकों की होगी जांच
पेयजल में किसी तरह की खामी न हो, इसके लिए जल शक्ति विभाग प्राकृतिक स्रोतों से पानी के नमूने भर रहा है। इन नमूनों की जांच 12 सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख की जा रही है। इन सुरक्षा मानकों में तापमान, रंग, गंदगी, टीडीएस, कुल क्षारीयता (कैल्शियम कार्बोनेट के रूप में), क्लोराइड (सीआई के रूप में), फ्लोराइड (एफ के रूप में), कुल कठोरता (सीसीओ के रूप में), ई. कोली, कुल कोलीफॉर्म और मुक्त अवशिष्ट क्लोरीन शामिल हैं।