{"_id":"671f7b223f73b1c71c0e968f","slug":"customers-gathered-in-the-markets-for-dhanteras-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133741-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धनतेरस के लिए बाजारों में जुटे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धनतेरस के लिए बाजारों में जुटे ग्राहक
विज्ञापन
कुल्लू। धनतेरस से एक दिन पहले कुल्लू के बाजारों में तेजी आई है। धनतेरस मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने का विधान है। शादियों के दौर के चलते सोमवार को ज्वेलरी शॉप में लोगों ने सोने और चांदी के आभूषण खरीदे। आम दिनों के मुकाबले आभूषणों की खरीदारी में 40 से 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला।
अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर, सुल्तानपुर में आभूषण की दुकानों में भीड़ दिखी। धनतेरस का सराफा कारोबारी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिले में धनतेरस से एक दिन पहले दस से अधिक वाहन बिके हैं। इसमें दो स्कूटी भी शामिल हैं। ढालपुर की अस्थायी मार्केट में सजे बर्तन बाजार में लोगों ने धनतेरस से एक दिन पूर्व कांसे के बर्तनों सहित अन्य बर्तन भी खरीदे।
धनतेरस को देखते हुए बर्तन के दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए खरीदारी पर 30 से 40 फीसदी तक ही छूट रखी हुई है। इसका ग्राहकों ने भी पूरा लाभ उठाया। धनतेरस पर व्यापारियों को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। धनतेरस पर जिले में करोड़ों का कारोबार होगा। धनतेरस पर बर्तन, सोना, चांदी और वाहन की खरीदारी करना शुभ माना गया है। अखाड़ा बाजार में जैन ज्वेलर के मालिक श्रेयस जैन ने कहा कि शादियों का दौर भी चल रहा है और धनतेरस के एक दिन पहले भी सोने चांदी की खरीदारी में तेजी आई है। संवाद