{"_id":"5f283a278ebc3e9fae4d8e58","slug":"cultural-activity-kullu-news-sml3405395178","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
विज्ञापन
कुल्लू। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन का पर्व जिले में कोरोना के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहनों की रक्षा करने का वादा किया। कोरोना के बावजूद रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आया। कई जगहों पर बहनों ने मास्क के साथ भाई की कलाई पर डोरी बांधी।
वहीं, जिला में देवी-देवताओं को राखी बांधने की रस्म का भी बखूबी निर्वहन किया गया। हालांकि कोरोना के चलते यह रस्में सूक्ष्म तरीके से निभाई गईं। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके पहुंचीं। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी।
शीला देवी, ऊषा, सवित्रा ठाकुर, मुरूतू देवी, नाथी देवी, बेगमू देवी, बेसरू और विमला देवी ने कहा कि इस दिन का इंतजार पूरे साल रहता है। यह दिन बहन-भाई बहन के रिश्ते को समर्पित है। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपना फर्ज अदा करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वादा करते हैं। शहर में रक्षाबंधन पर भीड़ देखने मिली। राखी बांधने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव नारायण चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन पर देवी-देवताओं को राखी बांधने की परंपरा का निर्वहन किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना के बावजूद पर्व को लेकर बहनों का उत्साह कम नहीं हुआ।