फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cultivation of medicinal plants can be an option for excellent income: SDM

उत्कृष्ट आय का विकल्प हो सकता है औषधीय पौधों की खेती : एसडीएम

Thu, 24 Oct 2024 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Oct 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Cultivation of medicinal plants can be an option for excellent income: SDM
औषधीय खेती की कार्यशाला में भाग लेते किसान और वैज्ञानिक। -संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में उच्च हिमालय के औषधीय पौधों की खेती, मूल्य संवर्धन और विपणन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम उदयपुर केशव राम ने किया। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड और क्षेत्रीय एवं सुगमता केंद्र उत्तर भारत के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम केशव राम ने कहा कि औषधीय पौधों की खेती एक उत्कृष्ट आय का विकल्प है, जिसे प्रदेश, देश और विश्व स्तर पर अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने लाहौल-स्पीति को औषधीय पौधों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने पर जोर दिया, जिससे यह क्षेत्र वैश्विक मानचित्र पर छरमा जैसे औषधीय पौधों के लिए प्रसिद्ध हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक आरसीएफसीएनआर डॉ. अरुण चंदन ने औषधीय पौधों के संग्रहण, खेती, चुनौतियों और विपणन समस्याओं पर जानकारी दी। सीएसआईआर–आईएचबीटी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह ने लाहौल-स्पीति में उगने वाले औषधीय पौधों और उनके आर्थिक योगदान पर जोर दिया। शाम के सत्र में जिला परिषद की अध्यक्ष वीना देवी ने कार्यक्रम में भाग लिया और किसानों को प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed