{"_id":"682768b2b83f3645ae0cd129","slug":"crowds-gathered-to-watch-dev-nritya-took-blessings-of-the-gods-kullu-news-c-89-1-klu1002-147719-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देव नृत्य देखने उमड़ी भीड़, देवताओं का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देव नृत्य देखने उमड़ी भीड़, देवताओं का लिया आशीर्वाद
Fri, 16 May 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 16 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
मनाली के ढूगंरी मेले में देवी हिडिंबा देवता घटोत्कच देव नृत्य करते हुए।-संवाद
ढूंगरी मेले में देवी-देवताओं का हुआ भव्य महामिलन
संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। ऐतिहासिक ढूंगरी मेले के अंतिम दिन देवी-देवताओं का महामिलन आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में माता हिडिंबा और वीर घटोतकच्छ का देव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। देव नृत्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की।
ढूंगरी मेले में शुक्रवार को देवी-देवताओं का महामिलन हुआ। माता हिडिंबा और मनु ऋषि से मिलने के लिए शंख नारायण, सियाली महादेव, कार्तिक स्वामी, कंचन नाग, सृष्टि नारायण, जमलू देवता बड़ाग्रां, जमलू देवता मझाच, पनगां के जगथम देवता आदि पहुंचे। देवी देवताओं का भव्य देव मिलन देखने के लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर कुल्लवी नाटी की धूम रही। ओल्ड मनाली, छियाल और नसोगी के ग्रामीणों ने सामूहिक नाटी डाली। सभी ने पारंपारिक परिधानों में लोकनृत्य किया।
उधर मेले में शुक्रवार को खेलकूद प्रीतियोगिता का समापन एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने किया। पंचायत प्रधान मोनिका भारती ने बताया कि मेला धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
--