{"_id":"681f81e9a0500915270a77e6","slug":"crowds-gathered-to-shop-on-the-holiday-kullu-news-c-89-1-klu1002-147270-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छुट्टी के दिन खरीदारी करने के लिए जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छुट्टी के दिन खरीदारी करने के लिए जुटी भीड़
Sat, 10 May 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 10 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में ढालपुर में अस्थाई दुकानों में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
पीपर जातर मेला... ढालपुर में सजी दुकानों में जरूरत का सामान खरीद रहे लोग
कारोबारी बोले- मेले के अंतिम दिनों में भीड़ जुटने से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर मैदान में पीपल जातर मेले में लगी अस्थायी दुकानों में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, पीपल जातर मेले को हुए दस दिन हो गए हैं, लेकिन अस्थायी बाजार में दुकानें सजी हुई हैं।
हर दिन लोग यहां जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। शनिवार को अवकाश होने के कारण अधिक संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
नगर परिषद ने देश के कोने-कोने से आए कारोबारियों को 15 मई तक दुकानें लगाने की अनुमति दी है। ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी के लिए पहुंचे रामेश कुमार, राकेश, मोहन, टिकम राम, तुले राम, मीनाक्षी शर्मा, मीना देवी, रेखा ठाकुर और सुमित्रा देवी ने कहा कि अस्थायी बाजार में सस्ते दाम पर जरूरत का सामान मिल रहा है। कपड़ों के साथ रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं, रजाई और कंबल से लेकर हर जरूरी सामान सामान्य कीमतों पर मिल रहा है।
उधर, दिल्ली से आए कारोबारी सोनू, राजेंद्र कुमार और शेखर ने कहा कि शुरुआती दौर में इतने ज्यादा खरीदार दुकान में नहीं आ रहे थे, लेकिन अब जैसे-जैसे दुकान लगाने का समय खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे यहां खरीदारी के लिए लोग जुटने लगे हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में और अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि वे दस से 15 साल से यहां दुकानें लगाते आए हैं। हर साल उन्हें फायदा मिलता है। इस बार भी अंतिम दिनों में जिस तरह से खरीदारों की भीड़ जुट रही है, उससे पिछले वर्षों से ज्यादा अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन
--