फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowds gathered on Christmas Eve, the mountains were filled with celebrations.

Kullu News: क्रिसमस पर उमड़ी भीड़, पहाड़ों ने ओढ़ा जश्न का रंग

Thu, 25 Dec 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered on Christmas Eve, the mountains were filled with celebrations.
मनाली के मॉल रोड़ पर क्रिसमस के मौके डीजे की धुन पर मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं 50 हजार से अधिक सैलानी
विज्ञापन

होटलों में 80 प्रतिशत तक चल रही ऑक्यूपेंसी, खाने-कमरों की बुकिंग पर 20 प्रतिशत तक छूट

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। बर्फीली वादियों और रंगीन रोशनी के बीच क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पर्यटन नगरी मनाली सैलानियों से खचाखच भर गईं।
नववर्ष से पहले छुट्टियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों ने डीजे की धुनों और पारंपरिक कुल्लवी नाटी के साथ पहाड़ों में उत्सव का माहौल बना दिया। बीते 24 घंटों में करीब 50 हजार सैलानियों की आमद ने मनाली की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया जिससे पर्यटन कारोबार भी गुलजार हो उठा।
बीते 24 घंटे के भीतर मनाली में 50 हजार से अधिक पहुंचे है। हर तरफ पर्यटकों का मेला लग गया है। माल रोड पर्यटकों की चहल कदमी से गुलजार हो गया है। अन्य पर्यटन स्थलों में भी रौनक बढ़ गई है। क्रिसमस पर कई होटलियर सैलानियों को विशेष पैकेज दे रहे हैं। होटलों में खाने और कमरों की बुकिंग पर 20 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। मनाली के होटलों में 70 से 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। सोलंगनाला में भी हजारों पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

भारी संख्या में सैलानियों को देखकर कारोबारी भी गदगद हैं। भले ही इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद न के बराबर है लेकिन पर्यटन स्थलों रोहतांग, शिंकुला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 1500 और बुधवार को 1700 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली में प्रवेश हुए। रोजाना 150 से अधिक वोल्वो बसें और टेंपो ट्रैवलर भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मेहमानों को मुफ्त दिया जा रहा ब्रेकफास्ट, डिनर

पर्यटन निगम और निजी होटलों में सैलानियों के मनोरंजन के लिए लाइव म्यूजिक और डीजे का प्रबंध किया है। पर्यटकों ने डीजे और कुल्लवी नाटी पर थिरक कर क्रिसमस मनाई। पर्यटन निगम के क्लब हाउस में सैलानियों का कुल्लवी परंपरा के साथ स्वागत हुआ। सैलानियों को ब्रेकफास्ट के साथ डिनर मुफ्त दिया जा रहा है। मनाली के बड़े होटल पैक हैं। मध्यम वर्ग के होटलों में 50 फीसदी से अधिक ऑक्यूपेंसी चल रही है। हिमाचल पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि क्रिसमस के लिए पर्यटन निगम के होटल 80 फीसदी पैक हैं।

--

माल रोड में डीजे की धुनों पर खूब झूमें सैलानी
मनाली के मालरोड में प्रशासन ने डीजे का प्रबंध किया है। इस पर पर्यटकों ने खूब धमाल मचाया। हजारों पर्यटक डीजे पर थिरके। देर रात तक जश्न का दौर चला। मालरोड पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। किसी को भी मंच पर चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस नियमित रूप से गश्त कर रही है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसा गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed