{"_id":"69988d4352279c2b15099c59","slug":"crowds-gather-in-manali-on-the-weekend-kullu-news-c-89-1-ssml1014-169494-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर मनाली में जुटने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर मनाली में जुटने लगी भीड़
Fri, 20 Feb 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू नर्सरी के समीप बर्फ में मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
पर्यटन नगरी में तीन दिन रौनक रहने की उम्मीद, 50 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी
रोज आ रहे लगभग 600 पर्यटक वाहन, वीकेंड पर और संख्या बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में वीकेंड के लिए पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है। तीन दिन तक मनाली में पर्यटकों की रौनक रहने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारियों की माने तो वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है।
होटलों की ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बुकिंग के बिना भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं।
मनाली में इन दिनों पर्यटकों की संख्या काफी कम चल रही है। प्रतिदिन लगभग 600 पर्यटक वाहन मनाली आ रहे हैं। हालांकि वीकेंड में यह आंकड़ा 800 से 1000 के करीब पहुंच रहा है। इस वीकेंड में भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि हालांकि इन दिनों बहुत अधिक संख्या में पर्यटक मनाली का रुख नहीं कर रहे हैं लेकिन वीकेंड में पर्यटक बढ़ने से रौनक बन रही है। होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी के करीब पहुंचने की संभावना है। पर्यटन कारोबारी देवेंद्र भारद्वाज, सुनील कुमार और अजय ठाकुर ने कहा कि वीकेंड में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। मनाली के पर्यटन स्थलों में शुक्रवार को पर्यटकों की अच्छी भीड़ देखी गई। आने वाले दिनों में अच्छा सीजन चलने की उम्मीद है।
--